इंसान के स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। एक अच्छी इम्यूनिटी के लिए सिर्फ सही आहार ही नहीं, बल्कि अच्छी नींद भी बेहद महत्वपूर्ण है। अगर नींद पूरी न हो, तो आप गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। कुछ लोग दिन में पॉवर नैप लेते हैं, जिसे कई एक्सपर्ट्स सही नहीं मानते हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि दिन में सोने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन इससे रात की नींद पर असर नहीं पड़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि दोपहर में सोने के क्या फायदे हो सकते हैं।
दोपहर में सोने के 5 फायदे
स्वास्थ्य समस्याओं से राहत
दिन में थोड़ी देर की नींद से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हाई या लो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। साथ ही, यह हृदय रोगों के जोखिम को भी कम कर सकती है।
तनाव कम करना
आफ्टरनून नैप, जिसे पॉवर नैप भी कहा जाता है, आपके मूड को बेहतर बनाता है और तनाव कम करने में मदद करता है। दिन की छोटी नींद से डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे अच्छे हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे आपका मूड अच्छा रहता है। रिसर्च में भी यह पाया गया है कि दिन में 20-30 मिनट की नींद से खुशी मिलती है।
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना
दिन में छोटी नींद से दिमाग सक्रिय रहता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। यह आपकी याददाश्त को तेज करता है और फोकस तथा रचनात्मकता को बढ़ाता है। पॉवर नैप से दिमाग को ताजगी मिलती है।
हृदय स्वास्थ्य को सुधारना
अगर आप दिन में आधे घंटे की नींद लेते हैं, तो यह हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। दिन की नींद से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल की सेहत बेहतर होती है।
वजन को नियंत्रित रखना
नींद का शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है। दिन में थोड़ी देर की नींद लेने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, जिससे वजन बढ़ने या घटने की समस्या नहीं होती। इसके अलावा, यह भूख को भी नियंत्रित करने में मदद करती है।
दिन में कब सोएं?
रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर की नींद को पॉवर नैप कहा जाता है, जिसमें आपको शॉर्ट टर्म स्लीप पैटर्न को फॉलो करना चाहिए। दिन के समय 30 से 90 मिनट के लिए 1 से 3 बजे के बीच सोना सबसे अच्छा होता है। ध्यान रहे, अगर आप ज्यादा देर तक सोएंगे, तो रात की नींद पर असर पड़ सकता है। इसलिए आपको सिर्फ थोड़ी देर की नैप लेनी है, जिससे रात की नींद प्रभावित न हो। आप अलार्म सेट करके इस समय की नींद का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
पंजाब ने एलएसजी को हराया, अय्यर को जीत के बाद भी सताई चिंता