दिन की शुरुआत स्वस्थ ड्राई फ्रूट्स से करें। खासकर गर्मियों में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है और ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। बादाम से लेकर छुहारा तक, कई ड्राई फ्रूट्स को पानी में भिगोकर खाने से उनके पोषक तत्व बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित होते हैं।
ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, लेकिन इन्हें भिगोकर खाने से ये हल्के और जल्दी पचने वाले हो जाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स गर्मी में भिगोकर खाने चाहिए और इनके पानी के फायदे क्या हैं:
गर्मियों में भिगोकर खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स:
1. बादाम:
रात को बादाम को पानी में भिगो दें और सुबह छीलकर खाएं। बादाम में ओमेगा-3, विटामिन ई और विटामिन बी भरपूर होते हैं, जो दिमाग को तेज़ करते हैं और शरीर को ताकत देते हैं।
2. किशमिश (मुनक्का):
काली या पीली किशमिश को धोकर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। इसका पानी भी पी सकते हैं। किशमिश से फाइबर, विटामिन सी मिलता है, जो खून बढ़ाने और पाचन ठीक रखने में मदद करता है।
3. अखरोट:
अखरोट को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। इससे याददाश्त तेज होती है और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। बच्चों को रोजाना 2 अखरोट देना बहुत फायदेमंद होता है।
4. छुहारा:
छुहारे को धोकर पानी में भिगो दें और सुबह इसे खाएं। इसका पानी भी पी सकते हैं। ये शरीर को तुरंत ताकत और एनर्जी देते हैं।
5. अंजीर:
अंजीर को धोकर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं और उसका पानी भी पी लें। यह पेट के लिए लाभकारी है और डायबिटीज़ के मरीज भी इसे आराम से खा सकते हैं।
भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स के पानी के फायदे:
शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
पाचन क्रिया बेहतर होती है।
पोषक तत्व जल्दी अवशोषित होते हैं।
शरीर ठंडा रहता है और गर्मी में राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी तरबूज पर नमक डालकर खाते हैं? जानिए नुकसान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check