सर्दियों में तिल खाने के 5 जबरदस्त फायदे – हड्डियां, ब्लड प्रेशर और पाचन सब मजबूत

सर्दियों में शरीर को गर्म, ताकतवर और बीमारियों से दूर रखने के लिए हमारे खानपान में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। इन्हीं में से एक है – तिल (Til)। छोटा सा दिखने वाला यह बीज सर्दियों में किसी औषधि से कम नहीं होता।

आयुर्वेद में तिल को ऊर्जा, गर्मी और पोषण देने वाला माना गया है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मज़बूत बनाते हैं और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

तो आइए जानते हैं, सर्दियों में तिल खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

🩺 1. हाई ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल में
तिल में मैग्नीशियम, विटामिन E और लिग्नांस जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह धमनियों में ब्लॉकेज बनने से रोकता है और हृदय को स्वस्थ रखता है। तिल का तेल भी कोलेस्ट्रॉल घटाने में असरदार है।

🛡️ 2. कैंसर के खतरे को करे कम
तिल में पाया जाने वाला सेसमीन (Sesamin) नामक एंटीऑक्सीडेंट कई प्रकार के कैंसर से सुरक्षा देता है। इससे विशेष रूप से लंग, ब्रेस्ट, पेट और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है।

🧻 3. कब्ज और अपच से राहत
तिल में फाइबर भरपूर होता है। सुबह खाली पेट तिल खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। यह आंतों को भी साफ रखने में मदद करता है।

🦴 4. हड्डियों को बनाए मज़बूत
तिल में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए ज़रूरी है। अर्थराइटिस के मरीज भी तिल का सेवन कर सकते हैं, जिससे जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम मिलता है।

🩸 5. खून की कमी करे दूर
अगर शरीर में हीमोग्लोबिन कम है या एनीमिया की समस्या है, तो तिल खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। तिल में मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और थकान, कमजोरी से राहत दिलाता है।

🍽️ कैसे करें सेवन?
सुबह खाली पेट एक चम्मच भुना हुआ तिल खाएं

तिल का लड्डू या चिक्की बनाकर खा सकते हैं

तिल के तेल को खाने में शामिल करें

तिल को दूध या गुड़ के साथ भी लिया जा सकता है

यह भी पढ़ें:

SBI Clerk Mains Result 2025 जल्द होगा जारी, यहां जानें पूरी डिटेल