डॉक्टर्स दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं, लेकिन अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत गुनगुना पानी पीकर करें तो ये कई बीमारियां आपसे दूर रहेंगी। आइए जानते हैं कि गुनगुना पानी पीने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
सुबह गुनगुना पानी पीने के ये फायदे जानिए
वजन घटाने में मददगार:
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। यह आपके शरीर के तापमान को संतुलित करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। आप चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इससे आपका वजन नियंत्रण में रहता है।
शरीर को डिटॉक्सिफाई करे:
गुनगुना पानी पीने से शरीर के अंदर जमा विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। यह भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। नींबू मिलाकर गुनगुना पानी पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है।
कब्ज से राहत:
खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। यह आंतों में फंसे भोजन को तोड़कर मल के रूप में बाहर निकालने में मदद करता है।
मौसमी बीमारियों से बचाव:
गुनगुना पानी पीने से फ्लू, सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव होता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। गले में खराश और साइनस की समस्या में भी आराम मिलता है। डॉक्टर भी सर्दी-खांसी की शिकायत वाले मरीजों को गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं।
यह भी पढ़ें:
स्किनकेयर से पहले जरूरी है यह बात, वरना बढ़ेगी स्किन प्रॉब्लम