अधिकारियों ने बताया कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत कम से कम चार माओवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि यह घटना टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और आईजी (ऑपरेशन) अमोल वी होमकर ने पीटीआई को बताया, “मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए, जबकि दो को गिरफ्तार किया गया है।”
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एक सब-जोनल कमांडर,एक जोनल कमांडर और एक एरिया कमांडर समेत चार नक्सली मारे गए, जबकि चाईबासा में आज एक एरिया कमांडर समेत दो को अरैस्ट किया गया। अलग-अलग कैलिबर की राइफलें भी बरामद की गई हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check