फरीदाबाद में 300 किग्रा RDX, एके-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद: कश्मीरी डॉक्टर गिरफ्तार

देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। इस बीच, गिरफ्तारियों का सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात ATS के बाद अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने फरीदाबाद में छापेमारी कर कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील के घर से 300 किलोग्राम RDX, एके-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। यह बरामदगी आतंकी नेटवर्क के बड़े प्लान का हिस्सा बताई जा रही है।

इससे पहले, गुजरात ATS ने रासायनिक जहर से हमले की साजिश रच रहे एक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के अनुसार, अहमद मोहयुद्दीन सैयद नामक डॉक्टर ‘ricin’ नामक घातक रासायनिक जहर तैयार कर एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। अहमद लंबे समय से इस जहर को तैयार करने पर काम कर रहा था।
– एजेंसी