ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले साल अप्रैल में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी और अभी भी शूटिंग जारी है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। दोनों का फेस-ऑफ सीन दर्शकों के लिए बहुत ही खास होने वाला है, और इसके लिए मेकर्स ने बडी तैयारी की है।
‘वॉर 2’ को और बड़ा और एक्शन-packed बनाने की कोशिश
मेकर्स इस बार फिल्म को पहले पार्ट से भी ज्यादा एक्शन से भरपूर और बड़ा बनाने की योजना बना रहे हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के फेस-ऑफ सीन की शूटिंग में हफ्तों तक लगातार काम हुआ है और लगभग 100 घंटे तक इस पर काम किया गया है।
25 करोड़ रुपये खर्च हुए इस सीक्वेंस पर
इस खास सीन के लिए एक विशेष सेट तैयार किया गया है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के आमने-सामने होने पर कई बाइक सवार स्टंट भी नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने इस एक सीन पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है, केवल कुछ सीन की शूटिंग बाकी है।
डांस सीक्वेंस में नजर आएंगे ऋतिक और जूनियर एनटीआर
इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का एक डांस सीक्वेंस भी होने वाला है, जिसमें दोनों एक साथ नजर आएंगे। हालांकि, अभी इस सीन की शूटिंग नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग मिड फरवरी में की जाएगी। इस डांस सीक्वेंस के लिए मेकर्स कुछ खास और यूनिक कोरियोग्राफी की योजना बना रहे हैं।
‘वॉर 2’ का पहला पार्ट था बड़ा हिट, अब 6 साल बाद आ रहा है दूसरा पार्ट
इस फिल्म का पहला पार्ट 2019 में आया था, और अब 6 साल के बाद मेकर्स ‘वॉर 2’ का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। पहले पार्ट में टाइगर श्रॉफ भी थे, लेकिन इस बार उनका कैरेक्टर खत्म हो चुका है, इसलिए वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। कियारा आडवाणी को इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है।
‘वॉर 2’ 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड डेब्यू हो रहा है। इससे पहले वह किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check