राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण 25 करोड़ नौजवान ‘गतायु’ हो चुके हैं बिहार के मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा “प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण आज 25 करोड़ नौजवान ‘गतायु’ हो चुके हैं, अर्थात जो युवा गतायु हुए हैं वो बेरोजगार हो चुके हैं… उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। 25 करोड़ मामूली संख्या नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नीति बनाई थी कि 75 साल की उम्र के बाद लोग मार्गदर्शक मंडली में जाएंगे। जब 22 साल में वे(पीएम मोदी) लोगों को रिटायर कर रहे हैं और 25 साल की उम्र में गतायु कर रहे हैं तो मुझे विश्वास है कि वे अपनी बनाई हुई नीति के अनुसार खुद मार्गदर्शक मंडली में बैठेंगे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा राजद नेता तेजस्वी यादव को झूठा का सरदार कहने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बेकार और बिना तर्क की बातों पर डिस्कशन में भाग लेने के लिए हमारे पास समय नहीं है। उनकी बातों में कोई गंभीरता नहीं है, जो मुंह में आता है बोल देते हैं।
अग्निपथ योजना को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस योजना के तहत युवा 22 साल में रिटायर हो जाएगा। 22 साल के बाद नौजवान क्या करेगा, यह एक गंभीर मसला है। वह 22 साल के युवा को रिटायर कर रहे हैं और 25 करोड़ को ओवरएज कर रहे हैं।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव को झूठा का सरदार बताते हुए उनके जॉब शो को लेकर कहा कि वो केवल जंगलराज शो और अपहरण शो कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने एक भी नौकरी नहीं दी, वह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि तेजस्वी बताएं कि बिहार सरकार में पांच-पांच विभाग लेकर उन्होंने कितनी नौकरियां दी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check