Yearly Archives: 2023

नारायण त्रिपाठी ने भाजपा से दिया त्यागपत्र

मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज त्यागपत्र सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र संबंधी पत्र भी विधानसभा सचिवालय को भेज दिया है। भाजपा की सतना जिला इकाई ने श्री त्रिपाठी के पार्टी से त्यागपत्र देने की पुष्टि की है। श्री …

Read More »

भारतीय टीम मिस्र में विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप से हटी

भारतीय टीम गाजा की स्थिति को देखते हुए और प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 से 23 अक्टूबर तक मिस्र के शर्म अल शेख में होने वाली विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप से हट गई है।टूर्नामेंट में देश के 39 खिलाड़ियों को हिस्सा लेना था जिसमें अंडर-12, अंडर-10 और अंडर-8 वर्ग की स्पर्धाएं होनी हैं। अखिल भारतीय शतरंज …

Read More »

कोलकाता लाये जा रहे मुक्ति संग्राम के दौरान जब्त पाकिस्तानी हथियार

1971 के युद्ध में भारत के सामने आत्मसमर्पण करने वाली पाकिस्तानी सेना से जब्त किये गये हथियारों में से कुछ राइफलें कोलकाता लाई जा रही हैं। ये हथियार इसी सप्ताह मध्य प्रदेश के टेकनपुर से कोलकाता पहुंचेंगे।अभी इन्हें कोलकाता में नव महाकरण की एक मंजिल पर कमरे में प्रदर्शित किया जायेगा और बाद में इन्हें राज्य सरकार द्वारा बनाए गए …

Read More »

दुर्घटनाग्रस्त नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 1, 006 यात्री अपने गंतव्य स्थलों पर पहुंचे

बिहार के बक्सर जिले में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद उसके कुल 1, 006 यात्री राहत ट्रेन से अपने-अपने गंतव्य स्थलों पर पहुंच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सब्यसाची डे ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ने बुधवार सुबह जब दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से …

Read More »

हत्या के 49 वर्ष पुराने मामले में 80 वर्षीय दोषी को आजीवन कारावास

फिरोजाबाद की जिला अदालत ने 49 वर्ष पुराने हत्या के मामले में 80 वर्षीय दोषी को उम्रकैद की सजा सुनायी है।अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नारायण शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि करीब 49 साल पहले 14 सितंबर 1974 को मीरा देवी नामक महिला ने जिले के नारखी थाने में एक मामला दर्ज कराया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि …

Read More »

पश्चिम बंगाल के रानीगंज में कोयला खदान ढहने से तीन की मौत

पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले में एक कोयला खदान ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और इसमें कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि यह घटना तब हुई जब रानीगंज थाना क्षेत्र के एगरा ग्राम पंचायत के नारायणकुडी इलाके में ‘ईस्टर्न …

Read More »

बंगाल: राज्यपाल ने कुलपतियों की नियुक्ति पर बातचीत के लिए ममता बनर्जी को आमंत्रित किया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति पर बातचीत के लिए उन्हें राजभवन आमंत्रित किया है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय द्वारा पश्चिम बंगाल में राज्य संचालित विश्वविद्यालयों के नव नियुक्त अंतरिम कुलपतियों के भत्तों पर रोक लगाने और राज्यपाल को …

Read More »

असम : पांच करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

असम के दो जिलों में अलग-अलग जगहों पर की गई कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की गई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थ की कुल कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार रात …

Read More »

पंजाबी बाग में बेटे ने नशे के आदी पिता का गला काट दिया

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में अपने पिता की शराब पीने की लत से तंग आकर उसकी गला काटकर कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब आरोपी रिंकू यादव अपने पिता के शव को पश्चिम …

Read More »

अभिनेत्री भैरवी वैद्य का निधन

अभिनेत्री भैरवी वैद्य का निधन हो गया है। उन्होंने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। करीब 45 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं भैरवी अब तक कई हिंदी व गुजराती सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह पिछले छह महीने से कैंसर से लड़ रही थीं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि उनकी …

Read More »