मुंबई में विशाल होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत

मुंबई में आकर में बड़ी होर्डिंग गिरने की वजह से इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, बचाव अभियान के तहत दो अन्य लोगों की शव मलबे के नीचे दबे मिले हैं।

हालही में मुंबई में सोमवार के दिन भयंकर धूल भरी आंधी की वजह से घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप के नजदीक 100 फीट लंबा अवैध होर्डिंग जो की गिर गया था। नगर निगम अधिकारियों की माने तो उनके अनुसार यह होर्डिंग अवैध रूप से लगाया गया था। अब इसके गिरने का कारण सिर्फ सोमवार के दिन चली धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश को बताया जा रहा है। अवैध होर्डिंग के गिरने की वजह से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बचाव कार्य के दौरान बचाव दल को 14 शव बरामद हुए थे। इसके गिरने के कारण 75 और लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।

मलबे को हटाने के दौरान और दो शव भी मिले हैं। मंगलवार को दो शवों को देखा गया था, इन शवों को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है।एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बचाव अभियान अभी जारी है। घटना के 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी रहा है।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में होर्डिंग गिरने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एक अधिकारी से जानकारी  से पता चला है की बताया कि मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और भी अन्य के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर हत्या और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप पर खोज और बचाव अभियान जारी है।

यह भी पढ़े:गर्मियों में बालों की देखभाल के लिए इन हेयर पैक्स का इस्तेमाल है फायदेमंद