बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट फिल्म सिंघम की 13वीं सालगिरह के खास मौके पर खास पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग पूरी हो गयी है।
अजय देवगन और रोहित शेट्टी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेता-निर्देशक जोड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने साथ में कई सफल फ़िल्में दी हैं। दोनों इन दिनों बहुप्रतीक्षित फ़िल्म सिंघम अगेन के लिए तैयारी कर रहे हैं। रोहित ने अपनी फ़िल्म सिंघम की 13वीं वर्षगांठ पर अपने और अजय देवगन के रिश्ते का जश्न मनाने के लिए एक खास वीडियो जारी किया है।
रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया।वीडियो में लिखा गया है, आज हमने सिंघम के 13 साल पूरे कर लिए हैं और किस्मत का जादू देखते हैं। आज हम अजय सर के साथ सिंघम अगेन की शूटिंग भी पूरी कर रहे हैं। बतौर डायरेक्टर यह उनकी 13वीं फिल्म है, लेकिन यह सफर 90 के दशक में शुरू हुआ था, जब मैं उनके अंडर में काम कर रहा था। 33 साल बाद भी हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इस दीवाली सिनेमाघरों में मिलते हैं।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “सिंघम के 13 साल, भाईचारे के 33 साल @अजयदेवगन #सिंघमअगेन।
यह भी पढ़े :-
केले के साथ इन चीजों का सेवन भूलकर भी ना करे, हो सकता नुकसान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check