थायराइड के 10 लक्षण, जो नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

थायराइड आज के दौर की सबसे तेजी से बढ़ती हार्मोनल समस्याओं में से एक है। यह समस्या पुरुषों में भी पाई जाती है, लेकिन महिलाओं में इसके मामले अधिक देखने को मिलते हैं। अनुमान के मुताबिक, भारत में 10 करोड़ से अधिक लोग थायराइड संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं।

थायराइड एक ग्रंथि है, जो गले के सामने हिस्से में स्थित होती है और यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। जब यह ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में हॉर्मोन असंतुलन शुरू हो जाता है, जिससे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं जन्म लेती हैं।

समस्या यह है कि थायराइड के लक्षण अक्सर इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि इसे “Silent Disease” भी कहा जाता है। लेकिन यदि इसके शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

थायराइड के 10 शुरुआती संकेत

थकान और कमजोरी
बिना किसी कारण के लगातार थकावट महसूस होना थायराइड की कमी (हाइपोथायराइडिज्म) का पहला संकेत हो सकता है।

वजन बढ़ना या घटना
अचानक वजन बढ़ना या घट जाना, विशेषकर बिना डाइट में बदलाव के।

बालों का झड़ना और रूखापन
सिर के बालों के साथ-साथ भौंहों के बाल भी झड़ने लगते हैं।

त्वचा में सूखापन
स्किन का ड्राय और पपड़ीदार हो जाना।

मूड स्विंग्स और अवसाद
अचानक गुस्सा आना, चिंता, और डिप्रेशन की स्थिति।

गला भारी लगना या सूजन आना
गले में गांठ जैसा महसूस होना या लगातार खराश।

महिलाओं में मासिक चक्र में गड़बड़ी
पीरियड्स का अनियमित होना या अत्यधिक ब्लीडिंग।

ठंड या गर्मी के प्रति संवेदनशीलता
बहुत अधिक ठंड लगना (हाइपो) या अधिक पसीना आना (हाइपरथायराइडिज्म)।

भूख में बदलाव
भूख बहुत अधिक या बहुत कम लगना।

धड़कन में तेज़ी या अनियमितता
दिल की धड़कनों का तेज़ चलना या अनियमित होना।

कैसे करें थायराइड से बचाव?

नियमित जांच कराएं: थायराइड फंक्शन टेस्ट (T3, T4, TSH) हर साल कराएं।

आयोडीन युक्त नमक का सेवन करें: आयोडीन की कमी से हाइपोथायराइड की संभावना बढ़ जाती है।

तनाव को करें नियंत्रित: योग, ध्यान और पर्याप्त नींद लें।

स्वस्थ खानपान: ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और आयरन युक्त भोजन लें।

फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड से बचें: यह हॉर्मोन असंतुलन को बढ़ा सकते हैं।

डॉक्टर की सलाह से दवाएं लें: कभी भी थायराइड की दवाएं बिना परामर्श के न लें।

यह भी पढ़ें:

फ्लाइट में बैठने से पहले भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना हो सकती है परेशानी