अरिजीत सिंह के दिल छूने वाले 10 गाने, जो हर आशिक को पसंद आएं

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह की आवाज में ऐसा जादू है, जो हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है। जब अरिजीत गाते हैं, तो उनके फैंस झूम उठते हैं। उन्होंने हर तरह के गाने गाए हैं, चाहे वो मस्ती भरे हों, रोमांटिक हों या फिर दर्द भरे। उनके सभी गाने सुपरहिट होते हैं। अरिजीत सिंह ने कई सालों से इंडस्ट्री में अपने गायन से एक खास पहचान बनाई है और आज वे सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर सिंगर बन चुके हैं।

अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। आज यानी 25 अप्रैल को वो अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। अरिजीत ने 2005 में ‘इंडियन आइडल’ में भाग लिया था, लेकिन वह वहां रिजेक्ट हो गए थे। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और उनका पहला सुपरहिट गाना ‘तुम ही हो’ था, जो उन्होंने फिल्म ‘आशिकी 2’ (2013) के लिए गाया था।

अरिजीत सिंह के 10 दर्द भरे गाने अरिजीत सिंह ने कई गाने गाए हैं, जो प्यार करने वालों के दिलों को छू जाते हैं, लेकिन यहां हम आपको उनके 10 ऐसे गाने बताएंगे जो दर्द भरे हैं और टूटे दिल वाले आशिक इन गानों को जरूर सुनते हैं।

अगर तुम साथ हो
फिल्म ‘तमाशा’ का यह गाना रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था, और अरिजीत सिंह के साथ अलका यागनिक ने इसे गाया था।

समझावां
फिल्म ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का यह गाना अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया था, जो वरुण धवन और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया था।

रोके ना रुके नैना
फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का यह गाना अरिजीत सिंह ने अकेले गाया था और यह गाना दिल को छू जाता है।

मैं फिर भी तुमको चाहूंगा
फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का यह गाना अरिजीत सिंह ने बेहद भावनाओं के साथ गाया था। यह गाना अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया था।

चन्ना मेरेया
फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का यह गाना अरिजीत सिंह ने गाया था, जो रणबीर कपूर पर फिल्माया गया था।

जनम जनम
फिल्म ‘दिलवाले’ का यह गाना शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया था, और अरिजीत सिंह की आवाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया।

हमदर्द
फिल्म ‘एक विलेन’ का यह गाना सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया था और आज भी फैंस इसे पसंद करते हैं।

ओ बेदर्दिया
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का यह गाना हर टूटा आशिक पसंद करता है। यह गाना रणबीर कपूर पर फिल्माया गया था।

हमारी अधूरी कहानी
फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ का यह दर्द भरा टाइटल ट्रैक अरिजीत सिंह ने गाया था। यह गाना इमरान हाशमी और विद्या बालन पर फिल्माया गया था।

कबीरा
फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का यह गाना अरिजीत सिंह ने गाया था, और आज भी लोग इसे सुनकर भावुक हो जाते हैं। यह गाना रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था।

यह भी पढ़ें:

गाज़ा में बर्बादी की इंतेहा – नेतन्याहू बोले, “हमास मिटेगा तभी रुकेगी जंग”