1 आंवला रोज़, और ब्लड क्लॉट्स को कहिए बाय-बाय

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खून का सही तरीके से पूरे शरीर में बहना बेहद जरूरी है। खून के ज़रिए ही ऑक्सीजन और पोषक तत्व हमारे अंगों तक पहुँचते हैं। लेकिन जब खून जरूरत से ज्यादा गाढ़ा हो जाता है, तो ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ जाता है जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि खून पतला बना रहे और दिल दुरुस्त रहे, तो अपनी डाइट में कुछ खास फलों को जरूर शामिल करें।

🥝 खून को पतला करने वाले फल:
1. एवोकाडो
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर एवोकाडो खून को पतला करने में मदद करता है। यह दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

2. आंवला
विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला खून को गाढ़ा होने से रोकता है। आप इसे चूर्ण, जूस या चटनी के रूप में ले सकते हैं।

3. अखरोट
इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन E पाया जाता है, जो खून को पतला बनाने के साथ-साथ शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

4. बेरीज (ब्लूबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी, चेरी)
इनमें पाया जाने वाला सैलिसिलेट खून को पतला करने में मदद करता है। ये बेरीज दिल और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद हैं।

5. अन्य फल
नारंगी, संतरा, अनार, तरबूज, लीची, अंगूर और सेब—ये सभी फल विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो दिल को स्वस्थ और खून को पतला रखने में मदद करते हैं।

⚠️ ध्यान रखें:
अगर आप ब्लड थिनर मेडिकेशन (जैसे एस्पिरिन या वारफरिन) ले रहे हैं तो इन फलों का अधिक सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।

यह भी पढ़ें:

छोटे फ्लैट में भी अब पूरे घर में ठंडक! सेंट्रल AC है बेस्ट ऑप्शन