अपनी डाइट में भीगे हुए चने को शामिल करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। भीगे चने में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। खासतौर पर सुबह खाली पेट चना खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि सुबह भीगे चने खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं और एक बार में कितना खाना चाहिए।
सुबह भीगे चने खाने के फायदे:
1. हड्डियों को मजबूत बनाएं:
भीगे चने में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती और जोड़ों की लचीलापन बढ़ाते हैं। नियमित सेवन से गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों का खतरा कम होता है।
2. इम्यूनिटी बढ़ाएं:
बरसात के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिससे मौसमी बीमारियां जल्दी लगती हैं। भीगे चने में क्लोरोफिल और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं जो शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।
3. मोटापा कंट्रोल करें:
अगर वजन बढ़ने की समस्या है तो भीगे चने का सेवन जरूर करें। फाइबर की मौजूदगी से भूख कम लगती है और ओवर ईटिंग से बचाव होता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।
4. एनीमिया में फायदेमंद:
आयरन से भरपूर भीगे चने का सेवन हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ाने में मदद करता है। यह गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी अच्छा माना जाता है।
5. डायबिटीज में लाभकारी:
भीगे चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। हाई फाइबर और प्रोटीन की मौजूदगी रक्त शर्करा को बढ़ने से रोकती है।
सुबह कितना भीगा हुआ चना खाएं?
सुबह के समय जरूरत से ज्यादा भीगे चने का सेवन न करें। मुंग के साथ 1 मुट्ठी चने का सेवन स्वास्थ्य के लिए आदर्श रहता है। यदि मुंग उपलब्ध न हो, तो आधा कप भीगे हुए चने भी खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check